सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगरपालिका क्षेत्र के नदी में नहाने के दौरान डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत के बाद बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग प्रदान किया करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
बताते चले शनिवार की शाम छितौनी घाट नदी में नहाने के दौरान देवीपुर आजाद नगर में वार्ड निवासी 16 वर्षीय कृष्णा पुत्र बबलू सिंह की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल आज बुधवार को शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे, उन्होंने आर्थिक सहायता भी प्रदान किया और उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में नगरपालिका परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।



