निचलौल-महराजगंज। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को आशा कॉम्प्लेक्स स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही गरीबों, किसानों, नौजवानों और शोषित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनका संघर्ष, सादगी और जनसेवा सदैव याद रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि नेताजी के विचार और सिद्धांत आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर सुशील टिबड़ेवाल ने कहा कि सिसवा विधानसभा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही वह विधायक बनेंगे और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से जिला महासचिव शम्सुद्दीन अली, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य, तैयब अंसारी, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्रवण शर्मा, नदीम अहमद, हरेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, मान सिंह यादव, दिनेश यादव, संदीप गुप्ता, राकेश सिंह उर्फ रिंकू सिंह, प्रवीण सिंह, विजय तिवारी, गुड्डू पांडेय, जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव, शैलेश अग्रवाल, अंशुमान पांडेय, हीरालाल जख्मी, घनश्याम मौर्य, सुरेंद्र भारती, मौलाना फसीउज्मा अंसारी, कामरेड सुग्रीव चौहान, यशोदा देवी, नरेंद्र भारती, गोपाल अग्रवाल, नागेंद्र चौबे, अखिलेश सिंह, अभिनंदन पांडेय, विमलेश पटेल, श्रवण निषाद, अजय प्रजापति, रवीश चौहान, सत्ते चौहान, गोरख पांडेय, गोपाल मद्देशिया, सुजीत शर्मा और सम्हारू चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




