September 21, 2026
जहरीला जानवर काटने से 5 वर्षी मासूम की दर्दनाक मौत, सीएचसी पर परिजनों ने किया हंगामा

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 चौधरी चरण सिंह नगर मंसा छपरा निवासी 5 वर्षीय त्रिशा पुत्री मनोहर को आज दोपहर किसी जहरीले जानवर ने काट लिया, इसके बाद परिजन इलाज के लिए सिसवा सीएचसी पहुँचे जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने त्रिशा को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद गुस्साए परिजन त्रिशा के शव को लेकर वापस सिसवा सीएससी पहुंचे और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर कोठीभार व सिसवा पुलिस पहुंची और परिजनों को शांत करा किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजन मेंढक काटने की बात कर रहे हैं और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, वही प्रभारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ईश्वर चंद्र विद्यासागर का कहना है की बच्ची की स्थिति गंभीर थी उसे जिला अस्पताल रेफर दिया गया, किस जहरीले जानवर ने काटा था पोस्टमार्टम के बाद स्थित स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!