गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रिंसिपल कप टेबल टेनिस प्रतियोगिता (पुरुष/महिला वर्ग) का उद्घाटन जुबिली हॉल में आज सोमवार को सुबह 11ः00 बजे प्राचार्या प्रोफेसर आर0 एन0 सैमुएल द्वारा किया गया।
मडिया प्रभारी प्रोफेसर सुशील कुमार राय ने बताया कि आज खेले गये मैच मेें पुरूष वर्ग में पुल- ए से अनीस बी0एस0सी0 तृतीय वर्ष ने शिवम बी0एड0 प्रथम वर्ष को लगातार दो सेटो मे 10-4 एवं 10-3 से पराजित कर सेमीफाइल में प्रवेश किया।
पुल-बी से अमन सिंह विधि प्रथम वर्ष ने शिवम सोनकर बी0ए0 द्वितीय वर्ष को तीनों सेटो में 10-5, 10-4 एवं 10-3 से पराजित कर सेमीफाइल में प्रवेश किया।
महिला वर्ग में पुल-ए की कल्पना कुमारी बी0ए0 तृतीय वर्ष ने अजंली सिंह बी0एस0सी0 द्वितीय वर्ष को 10-10, 10-10 एवं 10-01 के कडे़ मुकाबले में पराजित कर सेमीफाइल में अपनी जगह निश्चित किया।
पुल-बी में सिद्धि मिश्रा बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने नेहा बी0ए0 द्वितीय वर्ष को 10-1, 10-5 से हरा कर सेमीफाइल में प्रवेश किया।
आज की प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जेवियर मारिया राज एवं डॉ0 जिलाजीत चैधरी की देख-रेख में सकुशल सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर कंचन सरिता दास एवं प्रोफेसर जे0 के0 पाण्डेय ने किया।
कल मंगवार को सुबह 11ः00 बजे पुरूष वर्ग के पुल-सी और पुल-डी के बीच तथा महिला वर्ग के पुल-सी और पुल-डी का मैच खेला जायेगा।
प्रतियोगिता के उद्धाटन अवसर पर प्राचार्या प्रोफेसर आर0 एन0 सैमुएल, प्रोफेसर सी0 ओ0 सैमुएल, प्रोफेसर नीरज श्रीवास्तव, प्रोफेसर सी0 पी0 गुप्ता, प्रोफेसर अमित मसीह, प्रोफेसर पी0 एन0 सिंह सहित प्रोफेसर शीबा हिमानी शर्मा, प्रोफेसर निधि लाल सहित काॅलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।



