September 24, 2026
राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर आज बृहस्पतिवार को सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज गोरखपुर के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रार्थना के साथ किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं समाज के प्रति स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया तथा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर आर०एन० सैमुएल महोदया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना तथा सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में कॉलेज के चीफ प्राक्टर प्रोफेसर सी०पी० गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा उन्होनें स्वंयसेवकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान एन0एस0एस0 की विभिन्न गतिविधियों, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम, रक्तदान, महिला सशक्तीकरण तथा सामाजिक सेवा के महत्व पर भी चर्चा की गई। स्वयंसेवकों ने समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों में “NOT ME BUT YOU” (मैं नहीं, पहले आप) की भावना को मजबूत करने तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज की सेवा के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर ई०सी० दास, प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तवा, डॉ० सुनीता पॉटर तथा डॉ० जे०पी० यादव समेत महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!