September 25, 2026
सिसवा नगर पालिका में नाला निर्माण के लिए 1.10 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी, कई वार्डों में बनेंगे RCC नाले

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद में नगर विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सेक्टर की सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत 1.10 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल एवं प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में RCC नाला निर्माण कराया जाएगा। इससे जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने और जलभराव की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

वार्ड नंबर 15 संत कबीर नगर में एन.टी. पब्लिक स्कूल से बिंदेश्वर मणि त्रिपाठी के मकान तक, पोखरी से राधेश्याम पसारी के मकान तक, सुलभ शौचालय के सामने से सोनू पटवा की दुकान तक तथा दुर्गा के घर से शिवनाथ के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कराया जाएगा।
वहीं वार्ड नंबर 17 इंदिरा नगर में रुदल के मकान से भीम यादव के मकान होते हुए अमरावती के मकान तक आरसीसी नाला बनाया जाएगा।

इसके अलावा वार्ड नंबर 25 मीराबाई नगर में नाजी के मकान से रामबेलास के मकान तक तथा सुधीर सिंह के मकान से रंजना के मकान तक आरसीसी नाला निर्माण कराया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि ने बताया कि शासन द्वारा 1.10 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी होने के बाद संबंधित विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इन नाला निर्माण कार्यों से नगर के विभिन्न हिस्सों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!