
लखनऊ। भाजपा लंबे समय से संगठन के फेरबदल की तैयारी में लगी हुई थी और शुक्रवार को फेरबदल करते हुए संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई, माना जा रहा है कि यह फेरबदल आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन में बदलाव करेगी यह बातें करीब दो महीने से चर्चाओं में थीं। भाजपा ने आज जो जिलाध्यक्षों में बदलाव किया है उसमें मात्र 25 जिलाध्यक्ष ही अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हुए हैं, वही आज हुए बदलाव की जो सूची जारी की गयी है उसमें महिलाओं की जगह कम मिली है और मात्र पांच महिलाओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
जिलाध्यक्षों की सूची



