April 15, 2026
CBSE 10th Results  - CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम में RPIC कॉन्वेंट स्कूल, खड्डा के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

खड्डा- कुशीनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आज घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में RPIC कॉन्वेंट स्कूल, खड्डा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई मिसाल कायम की है। इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया।

CBSE 10th Results  - CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम में RPIC कॉन्वेंट स्कूल, खड्डा के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

इस वर्ष के मेधावी विद्यार्थियों में आरिफ अंसारी (पुत्र मुबारक अली, किसान) ने 96.5% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा गुलशन यादव (पुत्र चंद्रभान यादव, शिक्षक) एवं आदर्श वर्मा (पुत्र राम आधार वर्मा, शिक्षक) ने 95.2% अंक, तथा मधु कुशवाहा (पुत्री इंद्रजीत कुशवाहा, किसान) ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया।
अन्य सफल विद्यार्थियों में सत्यम गुप्ता (93%), आदित्य प्रताप सिंह (92%), अंकित सिंह (91%), शिवानी कुमारी (90%), प्रियांशु खरवार (90%), स्पंदिका सिंह (89%), आरिव कुमार जायसवाल (89%), परिधि पांडे (88%), प्रिंस कुमार (88%), अनुभव जायसवाल (87%), काव्य मद्धेशिया (87%) एवं अनुप्रिया द्विवेदी (87%) ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

CBSE 10th Results  - CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम में RPIC कॉन्वेंट स्कूल, खड्डा के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

विद्यालय की इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास, अनुशासन तथा विद्यार्थियों की कठिन मेहनत को जाता है। इस उपलब्धि में योगदान देने वाले शिक्षकों में शुभम मोदनवाल, संजीव कुमार, चंद्रेश कुमार चौधरी, सुजीत कुमार, सरवर आलम, सोमनाथ कसौधन, आयुष जायसवाल, विजय शंकर मिश्रा, चंद्रभान यादव, राम कुँवर प्रजापति, नंदन सिंह, दशरथ चौधरी, शिवांगी केसरी, नम्रता जायसवाल, अंजू सिंह, इजहार अंसारी, कोमल चौधरी, नंदिनी सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, खुशी सिंह, तनु मिश्रा, मोनिका तिवारी, अर्पिता सोनी, स्वाती मिश्रा, काम्या जायसवाल, शिवानी चौबे, स्मिता पांडे, प्रचिता शर्मा, राहुल जायसवाल, अभिषेक रौनियार, भानु प्रताप सिंह, खुशबू रौनियार, दिव्यांशी केडिया, रिशु राय, जोखू प्रसाद, अनुपमा सिंह के साथ वाइस प्रिंसिपल अश्वनी कुमार एवं स्कूल इंचार्ज सुनील पांडे शामिल हैं।

CBSE 10th Results  - CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम में RPIC कॉन्वेंट स्कूल, खड्डा के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर नीरज तिवारी एवं सह-प्रबंधक धीरज तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “यह परिणाम हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की समर्पित भावना एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। हमें अपने छात्रों पर गर्व है और विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।”
अभिभावकों में भी इस उपलब्धि को लेकर अपार हर्ष देखने को मिला। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत सहायक है।

विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल सके।
यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और आने वाले वर्षों में और भी बेहतर परिणामों की उम्मीद को सशक्त बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!