October 6, 2024
CM भगवंत मान ने गन्ना किसानों को दिया बड़ा तोहफा, बढ़ाए दाम

लुधियाना। पंजाब के CM भगवंत मान ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए गन्ने के रेट बढ़ा दिए है, जो किसानों को बड़ी खुशखबरी से कम नही है, इस संबंध में मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए

मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि पंजाब में 11 रुपए का एक शुभ शगुन होता है..आज पंजाब के गन्ना किसानों को 11 रुपए कीमत में बढ़ावा करके पंजाब का गन्ने का रेट सारे देश से अधिक पंजाब में 391 रुपए करके शुभ शगुन किया जाता है। साथ ही लिखा गया कि आने वाले दिनों में हर वर्ग के पंजाबियों को खुशखबरी मिलेंगी.. आपका पैसा आपके नाम..

बता दें कि पिछले दिनों गन्ना किसानों द्वारा जालंधर नैश्नल हाईवे और रेल ट्रैक जाम किए गए थे, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार धरने और रेल ट्रेक जाम होने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा किसानों से बैठक की गई थी, जिसमें उन्होंने गन्ने की कीमते बढ़ाने का आश्वासन दिया था, जिसे आज पूरा किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए गन्ने के रेट बढ़ा दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!