June 10, 2026
आदिवासी समाज के महानायक बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर गोंड महासभा ने किया नमन

महराजगंज। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा, महराजगंज के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी समाज के महानायक बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षों और बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर महासभा के जिला अध्यक्ष तिरुमाल गुलाबचंद गोंड, महामंत्री रमेशचंद गोंड, दिनेश गोंड, रोहित गोंड, सोनू गोंड एडवोकेट, आनंद गोंड एडवोकेट, रामनारायण गोंड, राजेश गोंड सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!