मुंबई। समृद्धि टीवी एक बार फिर दर्शकों के लिए भक्ति और आस्था से भरपूर नया गीत “चलो श्रीराम से मिलते हैं” लेकर आ रहा है। यह भजन भगवान श्रीराम की महिमा और उनके प्रति श्रद्धा को समर्पित है।
गीत को प्रसिद्ध गायिका साँची सिंह ने अपनी मधुर आवाज़ दी है, जबकि इसके भावपूर्ण बोल अशोक सिन्हा द्वारा लिखे गए हैं। इस भक्ति प्रस्तुति की निर्माता पूनम एस सिंह हैं।
समृद्धि टीवी के अनुसार यह गीत दर्शकों को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भावना से जोड़ने का कार्य करेगा। गीत का संगीत और प्रस्तुति बेहद आकर्षक एवं भावपूर्ण बनाई गई है।
यह भक्ति गीत जल्द ही समृद्धि टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया जाएगा। दर्शकों और श्रीराम भक्तों में इस गीत को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

