June 9, 2026
ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, चालक हिरासत में

सिसवा बाजार-महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के भारतखण्ड पकड़ी गांव में आज मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय हिदायत अली पुत्र स्व. आशिक दिवान की मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि हिदायत अली घर के बाहर निकलते समय ट्रैक्टर की चपेट में आ गये, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने ट्रैक्टर एवं चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई में लग गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!