October 24, 2026
NCC- 175 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेट्स ने सीखे फायरिंग और मानचित्र अध्ययन के गुर, खेलकूद में दिखाया दम

सिसवा बाजार-महराजगंज। 102 यू.पी. बटालियन एनसीसी, गोरखपुर मुख्यालय के तत्वावधान में परमहंस पाल पी.जी. कॉलेज, सिसवा बाजार में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिवस पर NCC कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण, शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास और मानचित्र से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में फायरिंग, ड्रिल, खेलकूद और शारीरिक योगाभ्यास जैसी गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया और सायं काल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें चारों कंपनियों ने प्रतिभाग किया और चार्ली कंपनी विजेता रही ।

शिविर का संचालन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी तथा प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। कमान अधिकारी- कर्नल जयशंकर चौधरी एवं कमान प्रशासनिक अधिकारी ले0 कर्नल मिथुन मिश्रा ने कैडेटों को बेहतर जीवन शैली अपनाने एवं कैरियर बनाने को लेकर संबोधित किया तथा कैडेट्स को प्रशिक्षण के निर्धारित उद्देश्यों के प्रति गंभीरता, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के प्रमुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पी.आई.स्टाफ ने ड्रिल अभ्यास के अंतर्गत कैडेट्स ने कदमताल, सावधान, विश्राम, सलामी तथा विभिन्न सामूहिक गतिविधियों का अभ्यास किया। ड्रिल के माध्यम से कैडेट्स में समयबद्धता, आदेशों के प्रति तत्परता, शारीरिक संतुलन, एकरूपता और समूह में समन्वय स्थापित करने की क्षमता विकसित करने का प्रयास किया गया।

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में ए.एन.ओ लेफ्टिनेंट हेमंत यादव, लेफ्टिनेंट सर्वजीत सिंह, लेफ्टिनेंट शत्रुघ्न, लेफ्टिनेंट अभिषेक साहनी तथा सेकंड ऑफिसर वैभव दुबे, सेकंड ऑफिसर आशीष सिंह विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देकर कैडेट्स का मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!