![कोठीभार थाना पर आज लगा समाधान दिवस, SDM व CO भी पहुंचे, आये 3 मामले](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-26-at-1.54.15-PM.jpeg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-24-at-1.03.49-PM-776x1024.jpeg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-27-at-7.05.31-AM-1024x754.jpeg)
सिसवा बाजार-महराजगंज। कोठीभार थाने में आज शनिवार को उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा व निचलौल क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार के अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस अवसर पर कुल 3 मामले आये जिसमे दो मामले को मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/3.jpg)
समाधान दिवस में पहुंचे उपजिलाधिकारी ने राजस्व के मामलों की शीघ्र निस्तारण करने के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया वही क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि संदिग्धों की सूचना पुलिस को दे जिससे कोई भी अप्रिय घटना होने से रोकने में मदद मिल सके और अपराध पर अंकुश लग सके।
इस दौरान थानाप्रभारी सुनील राय, उपनिरीक्षक विजय यादव, उपनिरीक्षक कृष्णपाल, हेडकांस्टेबल रजनीश सिंह, कांस्टेबल पंकज यादव, हैदर अली, अरुण यादव, विकास, चंदन गौड़ सहित विभिन्न हलकों के लेखपाल व अन्य मौजूद रहे।
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/fggjhfgj.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/19.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/2.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/ghfgnjfg.jpg)