August 16, 2026
रामलीला महोत्सव के लिए ऑडिशन संपन्न, 75 बच्चों ने दिखाया उत्साह

सिसवा बाजार-महाराजगंज। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में आज रविवार को हिन्दू कल्याण मंच द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के मंचन हेतु ऑडिशन आयोजित किया गया। ऑडिशन में क्षेत्र के 75 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

ऑडिशन के दौरान सभी बच्चे रामायण के विभिन्न पात्रों के रूप में अपनी प्रस्तुति देते नजर आए। प्रतिभागियों का चयन मंच के सदस्य रितेश सोनी, आशीष जायसवाल, मनोज लोहिया एवं श्यामदत्त पांडेय द्वारा किया गया। चयन प्रक्रिया के साथ ही बच्चों को रामायण से जुड़ी शिक्षाप्रद एवं नैतिक जानकारियां भी प्रदान की गईं।
इस अवसर पर मंच के मुख्य संरक्षक नितेश श्रीवास्तव ने कहा कि मंच का मुख्य उद्देश्य हमारी आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ना है, जिससे उनके अंदर उत्कृष्ट चरित्र का निर्माण हो सके। इसी उद्देश्य को लेकर मंच पूर्व की भांति इस वर्ष भी बच्चों के माध्यम से रामलीला का आयोजन कर रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि बच्चों का रामलीला महोत्सव को लेकर उत्साह देखकर अत्यंत हर्ष हो रहा है। चयनित सभी बच्चों का निःशुल्क प्रशिक्षण कराया जाएगा, जिसके पश्चात वे भव्य रूप से रामलीला का मंचन करेंगे। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास के साथ चरित्र निर्माण भी होगा।
कार्यक्रम में मंचन समिति से वर्षा जायसवाल, अमृता पाठक तथा विकास जायसवाल, रवीराज जायसवाल, विवेक जायसवाल, दीपक जायसवाल, अंकित लाठ, सुनील रौनियार, जय हिंद गुप्ता सहित मंच की कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!