August 16, 2026
Kushinagar News : पनियहवा में सपा नेता एवं जनसेवक पवन दूबे द्वारा निःशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित

छितौनी-कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के नेता एवं जनसेवक पवन दूबे द्वारा आज रविवार को छितौनी नगर पंचायत के पनियहवा में आमजन हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नरकहवा, मलहिया, दरगौली, रामनगर, रामपुर जंगल, अहिरौली, बोधी छपरा आदि गाँव के लोगों ने स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार का लाभ उठाया।

इस हेल्थ कैंप में गोरखपुर के रिजेंसी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, आर्थाेलॉजी एवं जनरल फिजीशियन की देखरेख में ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क परामर्श, परीक्षण एवं दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में 1207 व्यक्तियों ने उपचार हेतु पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया। इस अवसर पर आमजन की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया गया। इस हेल्थ कैंप का उद्घाटन विधानसभा खड्डा के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज गुप्ता द्वारा किया गया।

Kushinagar News : पनियहवा में सपा नेता एवं जनसेवक पवन दूबे द्वारा निःशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित

इस अवसर पर जनसेवक पवन दूबे द्वारा आगंतुक सभी व्यक्तियों के लिए जलपान का प्रबंध कराया गया था। अगल बगल के गांवों के बुजुर्ग व्यक्तियों, महिलाओं एवं अक्षम व्यक्तियों के हेल्थ कैंप तक आवागमन हेतु बस की निःशुल्क सुविधा भी जनसेवक पवन दूबे द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।

Kushinagar News : पनियहवा में सपा नेता एवं जनसेवक पवन दूबे द्वारा निःशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित

शिविर में प्रमुख रूप से उमेश जायसवाल, सुभाष जायसवाल, इंद्रेश निषाद, ओमप्रकाश निषाद, मुन्ना जायसवाल, अवधेश निषाद, इद्रीश अली, भूलन निषाद, हीरा यादव, राजेश यादव, राधेश्याम शर्मा, राजकुमार शर्मा, रूपई चौहान, लालजी गोंड, भेलू चौहान, राधेश्याम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!