July 5, 2024
सिसवा नगर पालिकाः आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा- शकुंतला जायसवाल

सिसवा बाजार-महराजगंज। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सिसवा नगर पालिका के सभी घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा, यह बातें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल से संयुक्त रूप कहा।

उन्होंने कहा नगर पालिका क्षेत्र में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र के हर घरों में तिरंगा झंडा का वितरण किया जा रहा है, नगर पालिका के कर्मचारी पिछले दो दिनों से लगातार नगर पालिका क्षेत्र के हर घरों तक तिरंगा झंडा पहुंचा रहे है और 14 अगस्त सोमवार की दोपहर तक नगर पालिका क्षेत्र के हर घरों तक तिरंगा झंडा पहुंचा दिया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल से संयुक्त रूप कहा कि हर नागरिक को अपने घर और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है उसी उदद्ेश्य के तहत कर्मचारी नगर पालिका क्षेत्र में पड़ने वाले हर घरों तक पहुंच कर तिरंगा झंडा का वितरण रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!