July 27, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय परिसर में नवीनीकृत पालना केन्द्र व स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय परिसर स्थित नवीनीकृत पालना केन्द्र (क्रेच) व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। यह क्रेच सचिवालय के कार्मिकों की ड्यूटी के दौरान उनके बच्चों की देखभाल के उद्देश्य से बनाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय परिसर में नवीनीकृत पालना केन्द्र व स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय में कार्मिकों के बच्चों के लिए यह अच्छी सुविधा दी गई है। इससे जहां सचिवालय में कार्य करने वाले कार्मिकों को बच्चों की देखभाल के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी, वहीं बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने के लिए भी अच्छी व्यवस्थाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने क्रेच के नवीनीकरण को कार्य मात्र 18 दिनों में कराने के लिए नोडल विभाग महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय परिसर में नवीनीकृत पालना केन्द्र व स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ

इस दौरान सचिवालय के कार्मिकों ने सचिवालय परिसर में क्रेच की सुविधा हेतु मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास एच.सी. सेमवाल एवं सचिवालय के कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!