September 7, 2026
15 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सिसवा बाजार-महराजगंज। थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम कटहरी कला में आज सोमवार को एक 15 वर्षीय बालिका ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान नजमा पुत्री मजहर, उम्र करीब 15 वर्ष के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार 7 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे बालिका ने अपने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित कराया।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!