August 15, 2026
चोखराज इंटर कॉलेज में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व चोखराज तुलस्यान किड्स वैली में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक रामदेव तुलस्यान के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस पावन अवसर पर चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज व किड्स वैली के छात्र-छात्राओं द्वारा देश प्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरिराम भालोटिया, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण तुलस्यान, उप प्रबंधक व किड्स वैली के चेयरमैन प्रदीप तुलस्यान, पूर्व उप प्रबंधक लक्ष्मण तुलस्यान व वरिष्ठ सदस्य प्रहलाद अग्रवाल, जयप्रकाश भालोटिया, बाबूलाल अग्रवाल, संत कुमार जालान की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों का स्वागत मनीष पांडे के द्वारा अध्यापकों से बच लगवा कर किया गया, जिसमें सिसवा बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी शिवजी सोनी, राजन विश्वकर्मा, अभिषेक सोनी, नरेंद्र सिंह व इल्मेजा फाउंडेशन की UP Co-Ordinator डॉ अनीता सिंह की उपस्थिति रही।

चोखराज इंटर कॉलेज में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

अंत में चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निरंकार सिंह व चोखराज किड्स वैली की प्रधानाचार्या मोनिका जायसवाल के द्वारा अतिथियों का सादर अभिनन्दन किया गया।

चोखराज इंटर कॉलेज में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

इस क्रम में विद्यालय के अध्यापकगण डॉ महेंद्र त्रिपाठी, मनीष पांडे, धर्मेंद्र त्रिपाठी, सिद्धार्थ द्विवेदी, उदय प्रकाश मिश्रा, परमानंद पांडे, मनोज पटेल, बृजेश तिवारी, आदित्यनाथ त्रिपाठी, मनोज सिंह, बिंद्रेश त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, आशुतोषधर दुबे, कु. प्रियंका यादव, कु. क्रांति पाल, कु. सुहानी मोदनवाल, कु. साक्षी जायसवाल, कु. प्रियंवदा आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!