
Mission Shakti Phase 5.0
सिसवा बाजार-महराजगंज। मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत थाना कोठीभार क्षेत्रांतर्गत ग्राम भारतखंड पकड़ी में एक चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में कोठीभार थाना की मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम और साइबर क्राइम टीम ने मिलकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
इस दौरान, महिलाओं और बालिकाओं को निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी गई
- 1.महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में।
- 2.साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में।
- 3.महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें कानूनी अधिकारों तथा सुरक्षित रहने के तरीकों के प्रति जागरूक करना है।