October 17, 2026
Siswa Bazar - गेरमा नहर के पास ट्रैक्टर और बोलेरो में टक्कर, कई घायल, सीएचसी सिसवा भेजे गए

सिसवा बाजार-महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के गेरमा नहर के पास आज शनिवार की शाम ट्रैक्टर और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा भेज दिया। हादसे में किसी की जान नहीं गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार की शाम करीब छह बजे गेरमा नहर के पास ट्रैक्टर और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। घटना की सूचना शाम करीब 6:30 बजे राहगीरों के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही कोठीभार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में ट्रैक्टर संख्या UP56AC6344 और बोलेरो संख्या UP32DG2575 के बीच टक्कर हुई। बोलेरो में कुल पांच लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिसवा भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!