October 17, 2026
Principal's Cup Basketball Tournament : पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कला संकाय बना विजेता

Principal’s Cup Basketball Tournament

गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रिंसिपल कप बास्केटबाल प्रतियोगिता (पुरुष/महिला वर्ग) का फाइनल मैच आज शनिवार को खेला गया तथा विजयी खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह कमांडिंग ऑफिसर 15 यू0पी0 (G) बीएन एन0सी0सी0 गोरखपुर ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल द्वारा मानसिक और शारीरिक विकास होता है। अब पूरी दूनिया के लोग किसी न किसी खेल में रूचि ले रहे हैं। इससे उनकी फिटनस बनी रहती है। इस समय यह देखने को मिल रहा है कि कम उम्र के बच्चे भी हृदयाघात की चपेट में आ जा रहे हैं। इसलिये आज हम सभी को अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान हो जाना चाहिये।

Principal's Cup Basketball Tournament : पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कला संकाय बना विजेता

बतातें चलें कि आज खेले गये बास्केटबाल फाइनल मैच में पुरूष-वर्ग में कला संकाय ने वाणिज्य/बी0बी0ए संकाय को 36 अंक के मुकाबले 42 अंक अर्जित कर विजय हासिल किया। कला संकाय की तरफ से श्रेयांश पाण्डेय, मनीष यादव, अल्विन ने तथा कामर्स/बी0बी0ए0 की तरफ से नोमान तथा अंकित लाल ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में कला संकाय ने विज्ञान संकाय को 18 अंक के मुकाबले 23 अंक से पराजित किया। विज्ञान संकाय की तरफ से कल्पना, सोनी एवं सताक्षी ने तथा कला संकाय की तरफ से अंशु, अदिति एवं सौम्या ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। पुरूष वर्ग में श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार कला संकाय के श्रेयांश पाण्डेय को तथा महिला वर्ग में श्रेष्ठ खिलाडी का पुरस्कार कला संकाय की अंशु राय को प्राप्त हुआ।

Principal's Cup Basketball Tournament : पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कला संकाय बना विजेता

प्राचार्या प्रोफेसर आर० एन० सैमुएल ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिये शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जेवियर मारिया राज बधाई के पात्र हैं। मुख्य अतिथि महोदय बहुत ही सहज-सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। आपने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामानाएं प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर कंचन सरिता दास एवं प्रोफेसर जे० के० पाण्डेय ने किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता के सभी मैच शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जेवियर मारिया राज के कुशल नेतृत्त्व में सम्पन्न हुआ।

Principal's Cup Basketball Tournament : पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कला संकाय बना विजेता

इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य प्रोफेसर सी० ओ० सैमुएल, प्रोफेसर बी०डी०पी० सिंह, प्रोफेसर सी०पी० गुप्ता, प्रोफेसर रविन्द्र, प्रोफेसर राहुल श्रीवास्तव, प्रोफेसर सुशील राय, प्रोफेसर सुषमा जान, प्रोफेसर अनुग्रह तिवारी, डॉ० के० डी० पाण्डेय, डॉ० जिलाजीत चौधरी, सहित कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!