October 18, 2026
Mission Shakti Phase 6.0 : सोनबरसा गांव में 'ग्राम चौपाल' लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Mission Shakti Phase 6.0

सिसवा बाजार-महराजगंज। मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना कोठीभार की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा में ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं, बच्चियों एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों तथा महिला कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, गुड टच-बैड टच, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चुप न रहने और संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Mission Shakti Phase 6.0 : सोनबरसा गांव में 'ग्राम चौपाल' लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

टीम ने आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 181, महिला पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी।
इस दौरान उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, उपनिरीक्षक योगेन्द्र तिवारी, महिला कांस्टेबल मानसी वर्मा, महिला कांस्टेबल संगीता प्रथा और कांस्टेबल विकास कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!