October 21, 2025
सिसवा नगर पालिका: अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने दीपावली की दी शुभकामनाएं

सिसवा बाजार-महराजगंज। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार की अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर नगरवासियों व क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

दोनों ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपों का त्योहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाएं, दीपों की रोशनी से अपने घरों और दिलों को रोशन करें, तथा खुशियों और एकता का संदेश फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!