

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विकास खण्ड के ग्राम पकड़ी चौबे में आज सामाजिक संस्था पहल द्वारा द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसके अंतर्गत 400 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया, इसके अंतर्गत क्षेत्र के आस पास के लोगों को चिन्हित करके पिछले 2 दोनों में टोकन का वितरण किया गया । टोकन के आधार पर पकड़ी चौबे में एकत्रित हुए लोगों को संस्था के सदस्यों द्वारा कंबल वितरित किया गया। सामाजिक संस्था पहल द्वारा समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा से संबंधित कार्यों को करती रहती है।


आयोजन में संस्था के अध्यक्ष पंडित अवधेश चौबे, संस्था के सचिव डॉक्टर पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष विवेक चौरसिया, सोमनाथ चौरसिया, शिवजी सोनी, आलोक शर्मा, शुभ्रा सिंह जायसवाल, रोशनी केशरी के अलावा भाजपा नेता धीरज तिवारी उपस्थित रहे ।
संस्था द्वारा पहले भी इस प्रकार के कार्य किए जाते रहे है जैसे कि बाढ़ पीड़ितों हेतु सहयोग, बालिकाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा, कैंसर मरीजों हेतु आर्थिक सहयोग, अनाथाश्रम तथा वृद्धाश्रम में सहयोग के अलावा रक्तदान कैंप और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ।
संस्था के सचिव डॉ पंकज तिवारी ने बताया कि संस्था ने ठंड के इस बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आने वाले समय में अन्य भी कई स्थानों पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है । स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा आने वाले समय में कई योजनाओं पर कार्य होने की भी जानकारी दिया गया।








