गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रिंसिपल कप बास्केटबाल प्रतियोगिता (महिला/पुरुष वर्ग) का उद्घाटन आज बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर आर0 एन0 सैमुएल द्वारा किया गया।
बताते चले कि आज पुरूष वर्ग में तीन मैच खेले गये। पहला मैच कला संकाय एवं कामर्स/बी0बीए0 के बीच खेला गया, जिसमें कला संकाय की टीम ने 38 अंक बनाये और कामर्स/बी0बी0ए0 की टीम ने 40 अंक बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। कला संकाय की तरफ से आल्विन एवं उत्कर्ष तथा कामर्स/बी0बी0ए0 की तरफ से अनिकेत एवं नीमान ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
दूसरा मैच विज्ञान संकाय और विधि संकाय/बी0एड0 की टीम के बीच खेला गया। जिसमें विधि संकाय ने 18 अंक बनाये और विज्ञान संकाय की टीम 21 अंक बना कर परिणाम अपने पक्ष में किया। तीसरा मैच विज्ञान संकाय और कामर्स/बीबीए के बीच हुआ जिसमें विज्ञान संकाय की टीम ने 26 अंक अर्जित किया, वहीं कामर्स/बीबीए की टीम 38 अंक बनाकर विजयी हुयी।
महिला वर्ग में पहला मैच कला संकाय और विज्ञान संकाय के टीम के बीच खेला गया, जिसमें विज्ञान संकाय की टीम ने 16 अंक बनाये वहीं कला संकाय की टीम 21 अंक बनाकर परिणाम को अपने पक्ष में किया। दूसरा मैच विज्ञान संकाय और कामर्स/बीबीए की टीम के बीच खेला गया। जिसमें कामर्स/बीबीए की टीम ने 21 अंक बनाये तथा विज्ञान संकाय की टीम 28 अंक प्राप्त कर विजयी घोषित की गयी। विज्ञान संकाय की टीम की तरफ से कल्पना, सोनी एवं प्रिया ने तथा कला संकाय की टीम की तरफ से अदिति एवं सैम्या ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
आज का मैच शारिरीक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जेवियर मारिया राज की देख-रेख में सकुशल सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर कंचन सरिता दास एवं प्रोफेसर जे0 के0 पाण्डेय ने किया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर प्राचार्या प्रोफेसर आर0एन0 सैमुएल, प्रोफेसर सी0 ओ0 सैमुएल, प्रोफेसर सुषमा जॉन, प्रोफेसर सुशील कुमार राय, प्रोफेसर अनुग्रह तिवारी, प्रोफेसर मो0 राशिद तनवीर, प्रोफेसर पी0 एन0 सिंह, प्रोफेसर हरि ओम गुप्ता, डॉ0 सुनीता पॉटर, डॉ0 सुचिता ईलयास एवं डॉ0 जिलाजीत चौधरी सहित कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारियांें एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।




