सिसवा बाजार -महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर के पास अभी रात लगभग 7:00 बजे एक तेज रफ्तार बाइक दूसरी बाइक को ठोकर मार दी जिसमें एक की हालत गंभीर है प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लोगों के अनुसार सिसवा की तरफ से जा रही तेज रफ्तार बाइक, जिस पर तीन युवक सवार बताए जा रहे हैं काली मंदिर के पास एक बाइक को टक्कर मार दी, इसके बाद बाइक पर सवार तीन युवकों में 22 वर्षीय रुदल पुत्र झगरू प्रसाद व 23 वर्षीय वर्मा पुत्र राजदेव को एम्बुलेंस से सिसवा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद रुदल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वही वर्मा को हल्की छोटे आयी है।
लोगो के अनुसार बाइक चला रहा तीसरा युवक घटना के बाद फरार हो गया, तीनो युवक ग्राम मडार बिंदवालिया थाना नेबुआ नौरंगिया जिला कुशीनगर के बताए जा रहे हैं, सिसवा किसी रिश्तेदारी में आए हुए थे और वापस घर जा रहे थे कि रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।



