March 1, 2026
शिब्बू खान फिर बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सिसवा के अध्यक्ष

सिसवा बाजार-महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सिसवा के अध्यक्ष शिब्बू खान को फिर सबकी सर्व सम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, इन्हे दो सप्ताह के अंदर अपनी कार्यकारिणी का लिस्ट बनाकर सूचित करने का निर्देश दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार नए सत्र पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महाराजगंज के जिला प्रभारी अजय राज कसौधन के देखरेख में एवं जिला अध्यक्ष अनिल कुमार के अध्यक्षता में जिला कमेटी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से विचार विमर्श करने के बाद शिब्बू खान को फिर सिसवा ईकाइ का अध्यक्ष के रूप में मनोनीत/घोषणा किया गया और दो सप्ताह के अंदर अपनी कार्यकारिणी का लिस्ट बनाकर सूचित करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, जिला संरक्षण संजय पांडेय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुड्डू तिवारी, सदरे आलम, युवा जिला अध्यक्ष डॉक्टर सूरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री हरिद्वार गुप्त, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता, बागापार से अशोक गौड़, घुघुली से प्रिंस जायसवाल, भिटौली से सुमित चौरसिया, कुशल वर्मा, सिंदुरिया से नवल किशोर, अवनीश पटेल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!