महराजगंज। सेंट जेवियर्स स्कूल, महराजगंज के विद्यालय परिसर में आज उल्लास, उमंग और रचनात्मकता से भरपूर रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस दृ ब्लू हाउस, रेड हाउस, ग्रीन हाउस और येलो हाउस के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
प्रतिभागी हाउस एवं उनके कैप्टन और वाइस कैप्टन इस प्रकार रहे
ब्लू हाउस
कैप्टन अंश पटेल
वाइस कैप्टन अंशिका जायसवाल
रेड हाउस
कैप्टन, हिमांशु पटेल,
वाइस कैप्टन आकृति
ग्रीन हाउस
कैप्टन साहनवाज,
वाइस कैप्टन रुखसार
येलो हाउस
कैप्टन साहिल सिद्दीकी,
वाइस कैप्टन मनोरमा शर्मा
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कलात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक मूल्यों, रचनात्मक सोच और टीम भावना को प्रोत्साहित करना था। छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मक कौशल के माध्यम से रंग-बिरंगे रंगों से फर्श पर मनमोहक आकृतियां एवं आकर्षक डिजाइन उकेरे।
रंगोलियों में पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भारतीय सांस्कृतिक विरासत तथा विभिन्न त्योहारों से जुड़े सुंदर और प्रेरणादायक विषयों को विशेष रूप से दर्शाया गया, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।
विद्यार्थियों द्वारा रंगों के सुंदर संयोजन, आकर्षक डिजाइनों और उत्कृष्ट कलात्मक अभिव्यक्ति ने उपस्थित शिक्षकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सहयोग, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


