सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को दिन में 5 घंटे तक बिजली की आपूर्ती बंद रहेगी, यह जानकारी सिसवा विद्युत केंद्र के अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने दिया।
गोपाल फीडर से सिसवा के अमडिहा पावर हाउस पर जो 33 केवीए की मुख्य लाइन आती है उसे पर कल यानी शनिवार को मरम्मत कार्य होगा ऐसे में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यानी 5 घंटे सिसवा विद्युत केंद्र से बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।

अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने बताया कि जो गोपाल फीडर से सिसवा के अमडियहा के लिए 33 केवीए की जो मुख्य लाइन आती है भविष्य में बारिश और तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए उसे मुख्य लाइन का मरम्मत कार्य होगा, इस के साथ ही तारों से सटे पेड़ों की डालियों की छटाई भी होगी और अपडेट किया जाएगा ऐसे में सुबह 11 बजे शाम 4 बजे तक बिजली की कटौती रहेगी।




