Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का प्रारम्भ आज रविवार को किया गया। यह विशेष शिविर 15 मार्च, 2026 से 21 मार्च, 2026 तक चलेगा।

कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पहले दिन स्वयंसेविकाओं द्वारा साफ-सफाई तथा टोलियों बनाई गई, शिविर स्थल की सफाई तथा पौधों के रख-रखाव के बारे में जानकारी प्राप्त किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो0 ई0 सी0 दास ने एन0एस0एस0 के बारे में महत्वपूर्ण उपयोगी जानकारी दी तथा उसके उद्देश्य के बारे में बच्चों को अवगत कराया और बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना सामुदायिक सेवा से व्यक्तित्व के विकास का एक सशक्त माध्यम है।
प्रातः काल स्वयंसेविकाओं ने प्रार्थना के पश्चात शिविर स्थल की सफाई की तथा पौधों में पानी डाला। उसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 नीतू श्रीवास्तव द्वारा उन्हें योग प्रशिक्षण दिया गया। स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा व्यक्तिगत अनुभव बाँटे। तत्पश्चात टोलियां बनाई गई, टोलियों को कार्य बताया गया।
इस अवसर पर निधि गुप्ता, चांदनी परवीन, श्रेया, उम्मे हबीबा सहित कॉलेज की कुल 100 स्वयंसेविकायें उपस्थित रही।






