Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज परिसर में आज रविवार 15 मार्च 2026 से सप्त दिवसीय विशेष शिविर पुरूष इकाई का शुभारम्भ किया गया जो 21 मार्च, 2026 तक चलेगा। सप्त दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिन स्वयंसेवकों ने सुबह प्रातः 8 बजे शिविर स्थल पर पहुँच कर योगाभ्यास किया। तत्पश्चात् स्थल की साफ-सफाई एवं कैम्प स्थापित करने का कार्य किया गया तथा टोलियां बना कर कैम्प स्थल पर किये जाने वाले कार्यक्रमों का उत्तरदायित्व सौंपा गया।

आज शिविर के प्रथम दिन बौद्धिक सत्र को सम्बोधित करते हुये कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 जे0पी0 यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयसेवकाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व कि भावना को सिखाने का एक मंच है। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव ने छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा विभिन्न सस्ंकृतिक गतिविदियों एवं अन्य सहगामि कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने व्यक्तिव का सर्वांण विकास कर सकते है।
बौद्धिक सत्र के अन्त में कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 जे0पी0 यादव ने सप्त दिवसीय विशेष शिविर का विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत कि तथा विद्यार्थियों को एन0एस0एस0 का ध्येय वाक्य “मैं नही पहले आप” का अनुशरण करते हुये सेवा धर्म का पालन करने के लिये प्रेरित किया।
इस अवसर पर नकुल शाही, अनुज यादव, सहित कालेज की कुल 100 स्वयंसेवक उपस्थित रहें।






