September 22, 2026
चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर वाल्मीकिनगर में 153वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन

वाल्मीकिनगर। चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जयंती के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में 153वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर के रेंजर सत्यम कुमार, विशिष्ट अतिथि जिमरी नौतनवां के मुखिया खूब लाल बड़घडिया, समाजसेवी संगीत आनंद,थरुहट के निर्माता एचेल थारू, राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी,दिनेश पटवारी, फाइटर जयदेव कुमार, अभिनेता चंद्रभान कुमार, ऐंकर सत्येंद्र कुमार पांडे, स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता, पुनीता देवी उज्जवल कुमार, अंश कुमार, एवं पूनम देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। सभी भक्तों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर वाल्मीकिनगर में 153वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन

मुख्य अतिथि रेंजर सत्यम कुमार ने कहा कि चैत्र पूर्णिमा को ही हनुमान जयंती मनाई जाती है। कलयुग के साक्षात् देवता हनुमान जी की भक्ति हमें शक्ति प्रदान करती है। आगे उन्होंने कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति नदियों के किनारे ही विकसित हुई है। बिहार का इकलौता वाल्मीकि टाइगर रिजर्व सुंदर ही नहीं सुंदरतम है। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन जागरूकता के निमित्त 06 नवम्बर 2014 से संगम तट पर नारायणी गंडकी महाआरती होती आ रही है। यह बातें जानकर हमें प्रसन्नता हुई है ।

चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर वाल्मीकिनगर में 153वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन

विशिष्ट अतिथि मुखिया खूब लाल बड़घडिया ने कहा कि पूर्णिमा तिथि को संगम तट पर कथा पूजा अर्चना में भाग लेना परम सौभाग्य की बात है। थरुहट के दिनेश पटवारी ने कहा कि प्रकृति की पूजा आदि काल से होती आई है। हम सभी प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।
समाजसेवी संगीत आनंद ने कहा कि सभी पारिवारिक उत्सव हम इको फ्रेंडली तरीके से मनाते हैं। खुशी के मौके पर अतिथियों के बीच हमारे परिवार के लोग औषधीय गुण वाले पौधों का वितरण करते हैं। निर्माता एचेल थारू ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग खतरे की घंटी बजा रही है। जल स्रोतों को स्वच्छ रखना हमारा दायित्व है।

संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर और समाजसेवी संगीत आनंद ने कहा कि स्वरांजलि सेवा संस्थान के माध्यम से हर दिन लावारिस दिव्यांगों को हम भोजन प्रदान करते हैं। और भूले भटके लोगों को उनके परिजनों से मिलवाने के लिए सकारात्मक पहल करते हैं। स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता ने कहा कि इस नदी में साक्षात विष्णु भगवान शालिग्राम पत्थर के रूप में पाए जाते हैं। इस आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु आद्या ड्रग एजेंसी के प्रबंधक जयकुमार गुप्ता ,निर्माता एचेल थारू,धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, पवन भट्टराई, वशिष्ठ डेयरी उद्योग नेपाल, डॉ. मृत्युंजय हालदार, चंदन मिश्रा, समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, फिल्म कथाकार एम. शफी, पूर्वा होटल के प्रबंधक चंदन जायसवाल, डॉ. आदित्य नारायण, विधायक प्रतिनिधि विनय कुशवाहा, गायक राजा कुमार एवं अमर कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया गया ।

अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए रेंजर सत्यम कुमार, एंकर सत्येंद्र कुमार पांडे, एवं मुखिया खूब लाल बड़घडिया को अंगवस्त्रम द्वारा सम्मानित किया गया। संचालन सत्येंद्र कुमार पांडे ने किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन कलाकार चंद्रभान कुमार एवं फाइटर जयदेव कुमार ने किया।इस कार्यक्रम में रितिका कुमारी, काजल कुमारी, बेबी कुमारी, सुनीता कुमारी, सुधीर कुमार राय,शैलेंद्र कुमार मिश्रा तथा आर. बी. एल बैंक उत्तरप्रदेश के कर्मी गण भी उपस्थित रहे। नारायणी गंडकी माता की जय, गंगा मैया की जय, वाल्मीकि धाम की जय,हनुमान जी महाराज की जय,आदि नारों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान होता रहा। आचार्य पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी ने कथा पूजा एवं हवन द्वारा विश्व शांति की कामना की। सभी भक्तों द्वारा विश्व में चल रहे युद्ध को समाप्त करने हेतु नारायणी गंडकी माता से प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!