सिसवा बाजार-महराजगंज। गौ सम्मान आह्वाहन अभियान के तहत गौ हत्या को पूरे देश मे बंद कराने के उद्देश्य से केंद्रीय कानून की मांग सहित अन्य मांगो को लेकर के पूरे जनपद के कोने-कोने में चलाये जा रहे।
सम्पर्क अभियान के अंतर्गत आज सोमवार को अभियान के जिला प्रभारी योगेश जायसवाल ने सिसवा नगर के प्रेम लाल सिंघानिया कन्या इंटर कॉलेज, बाबू ईश्वर सिंह मेमोरीयल स्कूल, आर0पी0आई0सी0 इंटर कॉलेज, किसान आदर्श इंटर कॉलेज, यू0पी0 पब्लिक स्कूल मे सम्पर्क अभियान के बारे मे विस्तार से बताया गया।
इस अभियान मे मिल रहे अपार समर्थन के क्रम में सिसवा विकास खण्ड के ग्राम बढ़हरा महंथ स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के मुख्य महंथ संकर्षण रामानुज दास जी महराज ने अभियान को अपना समर्थन देते हुए आम जन से इस अभियान मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।
इस दौरान शशिकला सिंह, पंकज तिवारी, सुरेंद्र मल्ल, कुंदन सिंह, वृजेश पाण्डेय सहित अन्य सहयोगियों का अपार समर्थन मिला।




