सिसवा बाजार-महाराजगंज । भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज ऐतिहासिक अंदाज में मनाई गई। पूरे नगर में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा, जहां विभिन्न वार्डों में भव्य कार्यक्रम, आयोजित की गईं। हर तरफ “जय भीम” के नारों से माहौल गूंज उठा।
सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने वार्ड नंबर 11 राजाजीपुरम बेलवा व सरोजिनी नगर वार्ड नंबर 9 बरवां सालिग्राम सहित कई स्थानों पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की क्रांति का प्रतीक है।
इस दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बाबा साहब के विचारों पर चर्चा भी हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।




