May 6, 2026
चले थे रिल बनाने, बन गयी फिल्म, एक की मौत, दो घायल, दो का एयरफोर्स हेलीकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू

सिद्वार्थनगर। काशीराम आवास कॉलोनी के पास बने पानी की टंकी की सींढ़ी टूट जाने से जहां दो बच्चे नीचे गिर गये जिसमें एक की मौत हो गयी और दो की हालत गंभीर है वही टंकी पर ही दो फंस गये, जिसे उतारने के लिए प्रशासन ने प्रयास किया लेकिन असफल होने पर जिलाधिकारी ने गोरखपुर एयर फोर्स से हेलिकाप्टर मंगवाया और आज सुबह दोनों का रेस्क्यू किया गया।

चले थे रिल बनाने, बन गयी फिल्म, एक की मौत, दो घायल, दो का एयरफोर्स हेलीकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू

बताया जाता है कि काशीराम आवास के पास घर-घर सप्लाई के लिए पानी का टंकी बना हुआ है। शनिवार दोपहर में आवास के आसपास के पांच बच्चे रील बनाने के लिए टंकी पर चढ़ गए। इसी बीच उतरते यह चढते समय या चढ़ते समय सीढ़ी भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में 13 वर्षीय सिद्धार्थ पुत्र धर्मेंद्र, निवासी झूलनीपुर थाना मोहाना की मौत हो गई, जबकि, 14 वर्षीय गोलू पुत्र चंद्रेश, निवासी शास्त्रीनगर थाना सदर और 11 वर्षीय सनी पुत्र बरसाती, निवासी काशीराम आवास जो गिरने से घायल हो गये इनको तत्काल इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

वही 17 वर्षीय पवन पुत्र मिथलेश और 17 वर्षीय कल्लू पुत्र जमीरउद्दीन टंकी के ऊपर ही फंस गए। इस की जानकारी प्रशासन को हुई इस के बाद प्रशासन ने काफी प्रयास किया, लेकिन फंसे किशोरों को नीचे नहीं उतारा जा सका।
बच्चों के फंसे रहने और लगातार प्रयास के बाद डीएम ने एयरफोर्स गोरखपुर से रेस्क्यू करने के लिए संपर्क किया था। इसी के बाद आज रविवार सुबह लगभग 5ः15 बजे गोरखपुर एयरफोर्स की टीम ने हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू करके दोनों किशोर को पानी की टंकी से नीचे उतारा, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!