May 25, 2026
डायट परिसर में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत ई.सी.सी.ई. रिसोर्स सेंटर का हुआ उद्घाटन

कसया-कुशीनगर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुशंशा के आधार पर सभी डायट पर पूर्व प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत एक रिसोर्स सेंटर की स्थापना की जानी है। इसी क्रम मे आज डायट कुशीनगर के परिसर में ई.सी.सी.ई. रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कसया के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल व डायट प्राचार्य/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

डायट परिसर में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत ई.सी.सी.ई. रिसोर्स सेंटर का हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ए.के. दुबे जिला कार्यक्रम अधिकारी कुशीनगर व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी कुशीनगर नागेंद्र मणि रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दीपक द्विवेदी उपस्थित रहे।
ई.सी.सी.ई. रिसोर्स सेंटर मुख्य रूप से एक आदर्श वालवाटिका की अवधारणा जिसमे 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए एक मॉडल को प्रदर्शित करेगा ,जिसमे बाला फीचर्स ,बच्चों के लिए लर्निंग कार्नर ,शैक्षणिक सामग्री, टी.एल.एम. वंडर बॉक्स आदि सामग्रिया रहेगी। इस रिसोर्स सेंटर में डिजिटल लर्निंग एवं प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए इंटरएक्टिव पैनल लगाया गया है।

डायट परिसर में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत ई.सी.सी.ई. रिसोर्स सेंटर का हुआ उद्घाटन

इस रिसोर्स सेंटर का संचालन व नियमित प्रबंधन प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के नेतृत्व में नामित तीन सदस्यीय समिति द्वारा की जायेगी जिसमे नोडल एस.आर.जी. नोडल डायट मेंटर जिला समन्वयक प्रशिक्षण के माध्यम से किया जायेगा। इस केंद्र के माध्यम से जनपद में समस्त वालवाटिका से संबंधित ई.सी.सी.एजुकेटर, आगनवाडी कार्यकत्री एवं अन्य हितधारकों का अभिमुखीकरण किया जायेगा। इसके साथ जनपद में वालवाटिका संचालन की स्थिति एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस का संकलन एवं समीक्षा भी रिसोर्स सेंटर द्वारा किया जायेगा।


आज के इस उद्घाटन कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रशिक्षण ऋषभ कुमार ,जिला समन्वयक निपुण मदुरेन्द्र कुमार शुक्ला ,डायट मेंटर नोडल प्री प्राइमरी डॉ. कमलेश कुमार ,नोडल एस.आर.जी. राम प्रकाश पाण्डेय ,डायट प्रवक्ता धनन्जय चतुर्वेदी ,शिवनाथ चक्रवर्ती, मुकेश कुमार ,अखलाक अहमद ,चन्द्रशेखर कुमार ए. आर .पी.कसिया आरती दुबे ,आशुतोष दुबे ,शैलेश कुमार ,तारकेश्वर मिश्रा ,दुदही आमोद उपाध्याय मोतीचक से वरुरेश चंचल पांडेय ,स्काउट मास्टर नीरज बंका , डायट से विशाल ,अभिषेक ,अनूप उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रविन्द्र पाण्डेय द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!