May 25, 2026
स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में आज भारती भवन प्रकाशन द्वारा शैक्षिक सलाहकार डॉ० गुरुप्रीत सिंह के नेतृत्व मे शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान कक्षा प्रबंधन एवंज सकारात्मक अनुशासन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

शिक्षा मे पीएचडी उपाधि प्राप्त डॉ० गुरुप्रीत सिंह ने कक्षा प्रबंधन के अन्तर्गत छात्रों के व्यवहार को व्यवस्थित करना और सकारात्मक शिक्षण वातावरण बनाना, प्रभावी शिक्षण तकनीकें, शिक्षण तकनीकों में सुधार, नाद विद्या,शिक्षार्थी के अनुभव को बढाने, प्रभावी ज्ञान प्रतिधारण कैरियर, व्यक्तित्व विकास, व्यवहार सम्बन्धी विकारों पर प्रकाश डाला।

प्रबन्धक एन0 बी0 पाल ने डॉ० गुरुप्रीत सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षको को शिक्षण की नए तरीके, विधियाँ, रणनीतियां ,कौशल और उपकरण सीखने की जानकारी मिलती है, इससे उनका आत्मविश्वास एंव मनोबल बढ़ता है ।
कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह, सिवानी खरे, मधुमिता, भारती, भुवनेश्वरी, वेदिका, रोली, प्रीति यादव , प्रिया सिंघानिया, संध्या कुशवाहा, मुस्कान, ममता, राशि, आराधना त्रिपाठी, ख़ुशी, निशा, गुल्फसा, रेनु, रूपम, बिभा, रानी, विनीता, रवि, आशीष, शत्रुधन, एम०पी० उपाध्याय आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।
शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!