बगहां। बलथर सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी पांच निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। बलथर चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में इस कार्यक्रम का शुभारंभ सिकटा के युवा विधायक समृद्ध वर्मा ,भाजपा नेता प्रदीप दुबे ,सरपंच राजशरण पटेल एवं मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
विधायक समृद्ध वर्मा ने कहा कि कन्यादान महादान के समान है। पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह बलथर सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी कराया जा रहा है जो एक सराहनीय पहल है। इस कार्यक्रम की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
भाजपा नेता प्रदीप दुबे ने कहा कि माननीय कोयला खान मंत्री सतीश चंद्र दुबे वर्तमान समय में बिहार में नहीं है। जिस कारण से वे उपस्थित नहीं हो सके हैं। सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा, भाजपा नेता प्रदीप दुबे, सिकटा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार और बलथर थाना अध्यक्ष अंगवस्त्र द्वारा सम्मानित किए गए।
प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार ने सामूहिक कन्या विवाह पर आधारित शिव भजन प्रस्तुत करके नारी सशक्तिकरण और सामूहिक कन्या विवाह के महत्व से आम लोगों को रूबरू कराया।
सरपंच राजशरण पटेल ने कह कि बलथर सेवा समिति द्वारा दूसरी बार सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हर वर्ष इसकी और भव्यता बढ़ेगी।
लोकप्रिय गायक मुनी लाल परदेसी ,गायक अमित पटेल गायक इम्तियाज आलम, संगीतकार गोपाल कुमार, बीरगंज नेपाल से आए कलाकार गोपाल शर्मा ,अर्जुन पटेल ,शिव बालक ,गायिका सलोनी पांडे, गायक संदीप मिश्रा, आदि ने गीत संगीत का ऐसा माहौल बना दिया की कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक भीड़ जुटी रही। स्वरांजलि सेवा संस्थान के कलाकारों ने भी मनभावन प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
बलथर थाना अध्यक्ष दलबल के साथ कार्यक्रम की सुरक्षा हेतु डटे रहे।
मुख्य अतिथि सुरेश साह ने एक लाख एक हजार का सहयोग बलथर सेवा समिति को प्रदान किया, और कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में हम दिल खोलकर दान करेंगे । विदाई के समय उपस्थित महिलाएं, ग्रामीण ,एवं बलथर सेवा समिति के सभी सदस्य भावुक हो गए। संचालन सरपंच राजशरण पटेल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रंजीत पटेल एवं नीरज पटेल ने किया। बलथर सेवा समिति द्वारा सभी दान कर्ताओं को, विशिष्ट अतिथियों को और कलाकारों को अंग वस्त्र और शॉल द्वारा सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर शिवसागर माझी, रंजीत पटेल, नीरज पटेल , टुन्ना मिश्रा, अमरेश कुमार,महाजन साह, और सूरज कुमार की भूमिका सराहनीय रही।





