May 22, 2026
सिसवा नगर पालिका में जनगणना किट का वितरण, पूछेंगे 33 सवाल, 133 प्रगणकों और 22 सुपरवाइजरों को मिली जिम्मेदारी

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद कार्यालय में आज शुक्रवार को जनगणना के लिए किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने 133 प्रगणकों और 22 सुपरवाइजरों को गणना किट एवं पहचान पत्र वितरित किया, गणना का यह कार्यक्रम 22 मई से 20 जून तक चलेगा।

सिसवा नगर पालिका में जनगणना किट का वितरण, पूछेंगे 33 सवाल, 133 प्रगणकों और 22 सुपरवाइजरों को मिली जिम्मेदारी

अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने कहा कि गणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि सही आंकड़े तैयार हो सकें। इस दौरान सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

सिसवा नगर पालिका में जनगणना किट का वितरण, पूछेंगे 33 सवाल, 133 प्रगणकों और 22 सुपरवाइजरों को मिली जिम्मेदारी

कार्यक्रम में लिपिक कपिलदेव भारती, अनिल गुप्ता, यूनूस अंसारी, छोटे सिंह, मानसी गोयल, रूपाली रौनियार, सुमित्रा, निधी सचान, हैसिला चौरसिया, विवेक जायसवाल, अयूब अली सहित नगर पालिका के कर्मचारी, सुपरवाइजर और प्रगणक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!