सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा-खड्डा रेल खण्ड पर कोठीभार थाना क्षेत्र के अमडीहा रेलवे क्रॉसिंग के पास आज रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए।
पुलिस के अनुसार आज रविवार सुबह करीब 8ः16 बजे मेमो के माध्यम से सूचना मिली कि अमडीहा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि व्यक्ति की ट्रेन से कटने के कारण मौत हुई है। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष कोठीभार ने बताया कि आसपास के लोगों और गांव में पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

