July 19, 2026
नीट में पुनः आरपीआइसी सिसवा ने लहराया परचम

सिसवा बाजार-महराजगंज। पिछले दिनों जारी नीट 2026 के रिजल्ट में आरपीआइसी सिसवा ने फिर परचम लहराया दिया, अभय नारायण व नवनीत प्रजापती ने विद्यालय और छेत्र का नाम रोशन किया है। आरपीआइसी स्कूल से प्रत्येक वर्ष जेईई के अलावा नीट में भी विद्यार्थी चयनित होते रहे है।

नीट में पुनः आरपीआइसी सिसवा ने लहराया परचम

परिषदीय विद्यालय के अध्यापक हृदय नारायण के पुत्र अभय नारायण ने अपने पहले ही प्रयास में नीट क्लियर करने में सफल रहे है । अभय ने 2025 पिछले ही साल बारहवीं की बोर्ड परीक्षा दिया था तथा इसके पहले 2023 में हाईस्कूल की परीक्षा दिया था । प्रारम्भ से ही अपनी स्कूलिंग अभय ने आरपीआइसी स्कूल से ही किया था तथा हमेशा से मेघावी विद्यार्थियों में गिना जाता रहा था । गत वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणाम में अभय नारायण ने मंडल में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
इसके अलावा स्कूल के विद्यार्थी नवनीत प्रजापती ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और छेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय के संचालज पंकज तिवारी ने बताया कि अभी और भी विद्यार्थी है जो क्वालीफाई किये है परंतु विद्यालय छूट गया होता है इसलिए संपर्क नही हो पाता है ।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक पंकज तिवारी के अलावा देवेंद्र शुक्ला, प्रतीक श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, नाशिम, स्वयं प्रकाश पांडेय, मनकेश्वर कुमार, रागिनी, रुपाली, विजयलष्मी, संस्कृति, अभिषेक रुद्र के अलावा विद्यालय प्रबंधक महन्थ तिवारी, धीरज तिवारी तथा अवधेष चौबे ने अपनी प्रशन्नता व्यक्त किया । पंकज तिवारी द्वारा बताया गया कि आने वाले समय मे बच्चो को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी योग्य वातावरण व अध्यापक की व्यवस्था करवाकर हम और भी बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!