सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित सिल्वर फीनिक्स अतिथि भवन में आज रविवार को उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल जनपद महराजगंज के जिला कार्यसमिति बैठक सकुशल सम्पन्न हुई। इस बैठक में जनपद महराजगंज के सभी नगर कस्बों से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
महराजगंज, फरेंदा, पुरैना, नौतनवा, मिठौरा, घुघली, सिसवा, ठूठीबारी, निचलौल सहित सभी नगरों के व्यापारियों ने अपने नगर के समस्याओं, सुझावों और समाधान के लिए आगामी योजना से जिला कार्यसमिति को अवगत कराया। इस बैठक में दिल्ली में होने वाले 9 अगस्त को व्यापारी सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक बड़ी संख्या में महराजगंज के व्यापारियों के दिल्ली में पहुंचने के लिए सभी व्यापारियों ने आह्वाहन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा एवं संचालन जिलामहामंत्री प्रमोद जायसवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक नगर अध्यक्ष सिसवा जितेंद्र वर्मा रहे।
इस बैठक में व्यापारियों ने जिलामहामंत्री प्रमोद जायसवाल के प्रस्ताव की सिसवा बाजार जो सबसे पुराना नगर पंचायत है और विकास से अपेक्षित है सिसवा बाजार के विकास के लिए सिसवा को तहसील बनाने का प्रस्ताव दिया जिस पर पूरे महराजगंज के व्यापारियों ने अपना दोनों हाथ उठा कर एक स्वर में सिसवा को तहसील बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किया। नौतनवा के व्यापारियों ने नौतनवा में एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का मांग किया।
जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने कहा कि आज आप जो भी समस्या हम लोगो के सामने उठाएंगे उसको चाहे प्रस्ताव के रूप जिला प्रशासन को अवगत कराना पड़े या फिर दिल्ली में इस सभी समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष को भी अवगत कराना पड़े तो उसके लिए भी हम लोग तैयार है। संगठन की मजबूती के लिए हर नगर इकाई में अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाया जाए जिससे अधिक से अधिक संगठन मजबूत हो सके इस दौरान सिसवा नगर में युवा व्यापार मंडल में चंदन सोनी को युवा व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष बना कर उनके टीम के मनोंनयन की घोषणा की गई।
इस दौरान सुरेश रूंगटा, प्रमोद जायसवाल, जय प्रकाश भालोटिया, जितेंद्र वर्मा,रोशन लाल वर्मा, हरिराम भालोटिया, बाबू लाल अग्रवाल, शिव जी सोनी, योगेश जायसवाल, बच्चन गोड़, राजेंद्र पटेल, सुधाकर पटेल, किशन जायसवाल, धर्मवीर सोनी, बृजकिशोर जायसवाल, दिनेश सोनी, रामचंद्र रावत, मनोज पूरी, अमित पूरी, उदित नारायण, नदीम अब्बासी, दयाराम मोदनवाल, राधेश्याम सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, राजा राम जायसवाल, जयराम सिंह, अंकुर अग्रवाल, चंदन सोनी, सुनील केसरी, अमरेंद्र मल्ल, वैष्णो सोनी, काली जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, आशीष अग्रवाल, बिपिन जायसवाल, शैलेश पांडे सहित सैकड़ों व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।




