July 19, 2026
Siswa Bazar News: बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन और मिशन शक्ति के प्रति किया गया जागरूक

सिसवा बाजार-महराजगंज। थाना कोठीभार क्षेत्र के बीजापार गांव में आज रविवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, महिला कांस्टेबल मधु, मानसी वर्मा एवं सुमन वर्मा की उपस्थिति में करीब 30 महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

Siswa Bazar News: बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन और मिशन शक्ति के प्रति किया गया जागरूक

सम्मेलन के दौरान महिलाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, बलात्कार, साइबर अपराध सहित महिला संबंधी अपराधों से बचाव एवं कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही 112, 1090, 181, 102, 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

Siswa Bazar News: बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन और मिशन शक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं के घर से चले जाने की बढ़ती घटनाओं से उत्पन्न सामाजिक समस्याओं, उनके दुष्प्रभावों और उनसे बचाव के उपायों पर भी चर्चा की। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज में महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!