July 19, 2026
Agra News - ‘श्रीजी किचन गैलरी’ का भव्य शुभारंभ, MLA पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

आगरा। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र चांदनी चौक, कमला नगर-बलकेश्वर रोड पर आधुनिक और आकर्षक मॉडुलर किचन के सामान की नई शॉप ‘श्रीजी किचन गैलरी’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस नई शॉप का उद्घाटन मुख्य अतिथि आगरा उत्तरी विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया गया।

यह उद्घाटन समारोह आज रविवार को दोपहर 12:00 बजे चांदनी चौक (नेक्स्ट टू भारत डोसा), बलकेश्वर-कमला नगर रोड, आगरा पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रीय जनता ने भारी संख्या में पहुंचकर प्रतिष्ठान के स्वामियों को शुभकामनाएं दीं।

Agra News - ‘श्रीजी किचन गैलरी’ का भव्य शुभारंभ, MLA पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि आगरा तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में गृहणियों की सुविधा के लिए एक ही छत के नीचे आधुनिक और ब्रांडेड किचन गैजेट्स व चिमनी उपलब्ध कराना एक सराहनीय प्रयास है। यह ‘श्रीजी किचन गैलरी’ स्थानीय निवासियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
प्रतिष्ठान के संचालकों रविंद्र कुमार अग्रवाल, अनुज अग्रवाल एवं तनुज अग्रवाल ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतरीन और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद सेवा प्रदान करना है। उद्घाटन के इस खास मौके पर शॉप पर आने वाले ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की भी शुरुआत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!