सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर कटहरी के पास आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अंकिता पुत्री राम अवतार (उम्र 3 वर्ष), निवासी बेलवा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, बच्ची अपनी मां रजवंता देवी के साथ कटहरी बाजार दवा लेने आई थी। इसी दौरान जब उसकी मां दवा खरीद रही थीं, तब अंकिता अचानक दौड़ते हुए सड़क पर आ गई। उसी समय बिसोखोर से कटहरी की ओर जा रही एक बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा ले जाया गया जहाँ डाक्टर नें मृत घोषित कर दिया।
कोठीभार पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल बाइक और उसके चालक की तलाश कर रही है।

