नौरंगिया-कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के नेता पवन दूबे के द्वारा आज सोमवार को नेबुआ-नौरंगिया विकास खण्ड स्थित चखनी भोज छपरा के बदल छपरा में आमजन हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
इस हेल्थ कैंप में ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ0 धनंजय सिंह की देखरेख में ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क परामर्श, परीक्षण एवं दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में 312 व्यक्तियों ने उपचार हेतु पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया।
इस अवसर पर आमजन की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया गया। इस हेल्थ कैंप का उद्घाटन समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रमन शाही, अवधेश यादव, जनाब अजहर अली, गोल्डन यादव, रंजय, विजय एवं अन्य द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जनसेवक पवन दूबे द्वारा आगंतुक सभी व्यक्तियों के लिए जलपान का प्रबंध कराया गया था। शिविर में प्रमुख रूप से सूर्यभान सिंह, दीपलाल भारती, कुंदन भारती, जयराम भारती, प्रद्युम्न यादव, मनोज द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।



