August 17, 2026
आवारा कुत्तों का आतंक, घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को मार डाला

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के लटूरी गांव में रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।, इस हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार सीबीगंज थाना क्षेत्र के लटूरी गांव निवासी इशाक खां की 6 वर्षीय बेटी इनायत घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची की चीखपुकार सुनकर लोगों पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया लेकिन तब तक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिजन उसे तत्काल ग्राम अटाकायस्थान के पास स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर सीबीगंज पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर हल्का लेखपाल भी मौजूद रहे। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!