October 17, 2026
CBS Public School में डांडिया की धूम, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

सिसवा बाजार-महराजगंज। विसोखोर, कटहरी बाजार स्थित CBS Public School में शनिवार को डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा 6 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों के उत्साह और उमंग से पूरा विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

CBS Public School में डांडिया की धूम, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोकनृत्य से परिचित कराना तथा उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

CBS Public School में डांडिया की धूम, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार पांडेय, शरद पांडेय, रमेश पांडेय और प्रधानाचार्य मानव मेहता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं कुलसुम, सीमा, रागिनी, काजल, सिद्धि, याशिका, सिद्धिदात्री, नंदू, आशीष, अशोक पांडेय, महेंद्र क्षेत्रीय, सिलास राय, शालिनी, सपना, शिवानी, रानी और नागेश्वर की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!